उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुये सड़क हादसों के दौरान तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार हथगांव थाना क्षेत्र के चुरियारा गांव निवासी रामकुमार का 32 वर्षीय पुत्र दिलीप बाइक द्वारा किसी काम से जा रहा था तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से घायल हो गया। इसी प्रकार सदर कोतवाली क्षेत्र के महाऋषि निवासी गुड्डू का 23 वर्षीय पुत्र शिव कुमार मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। उधर जाफरगंज कस्बा निवासी गुड्डा का 32 वर्षीय पुत्र अमित सड़क हादसे में घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!