उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गाँव के समीप एनएच-2 में कंटेनर की चपेट में आ जाने से जहॉ 25 वर्षीय युवक की मौके में मौत हो गई वही भाभी व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया जहॉ उनकी हालत गंभीर देखते हुये उनको कानपुर के लिये रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के दरबेशपुर गांव निवासी जगतपाल का पुत्र अजय सिंह अपनी भाभी ममता पत्नी शिवसिंह व भतीजा रिषभ तीन वर्ष, प्रियांशू छह वर्ष व दो माह की मासूम बच्ची को लेकर ममता के मायका रामपुर गांव जा रहे थे

जैसे ही बाइक रेवाड़ी के समीप एनएच-2 में पहुंचे तभी बेकाबू कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे अजय सिंह की घाटना स्थल पर मौत हो गई जबकि ममता व उसके तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये।

सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज के लिये रेफर कर दिया। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!