उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गाँव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा खड़े चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर मारने से चार पहिया वाहन सवार 6 लोग घायल हो गए। जिसकी जानकारी स्थानियो ने सरकारी एम्बुलेंस दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र ने जफराबाद गाँव निवासी प्रमोद हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सपरिवार चार पहिया वाहन से रिस्तेदारी में आया था। आज जब वह सभी वाहन में सवार होकर जा रहे थे।
उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वाहन में सवार प्रमोद की 32 वर्षीय पत्नी मैना देवी,10 वर्षीय पुत्र राहुल, 8 वर्षीय पुत्र नितिन व प्रमोद की साली व 30 वर्षीय चंद्र भूषण का पुत्र योगेश, 22 वर्षीय अर्जुन सिंह का पुत्र संदीप सभी घायल हो गए। घटना की जानकारी स्थानियो ने सरकारी एम्बुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने योगेश व प्रमोद की साली की हालत गम्भीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया। बाकी घायलो को भर्ती कर उनके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414