उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कस्बे के गल्ला मंडी के समीप दो बाइको की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें पिता पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल पिता पुत्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के बेटा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद का 50 वर्ष पुत्र सुखदेव अपनी 25 वर्षीय पुत्री अंजना को उसकी ससुराल मोहनपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर से लेकर घर आ रहा था। बताते हैं कि बाइक जैसे ही जहानाबाद कस्बा के गल्ला मंडी के समीप पहुंची उसी समय सामने से तेज रफ्तार आ रही बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई जिसमें पिता पुत्री घायल हो गए। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल पिता पुत्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायलो को भर्ती कर उनके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!