उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में रोड पर पैदल जा रही महिला को तेज रफ़्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची सरकरीं एम्बुलेंस घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के गढा गांव निवासी श्रीनाथ जो अपने परिवार सहित खखरेरू थाना अंतर्गत वेस्ट भट्ठा में काम करता है बताते हैं कि आज सुबह श्रीनाथ 55 वर्ष की पत्नी नंदनीया कुछ सामान लेने जा रही थी इसी बीच पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचनापर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर यूसके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By