G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव की मोड़ के समीप एक चार पहिया वाहन और बाइक की भिड़ंत में हो गई जिसमें 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के सैकुआपुर मजरे सवत गांव निवासी राजबहादुर का पुत्र नरेंद्र सिंह बाइक से होली के पर्व पर रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह हथगांव थाने के नाथूपुर गाँव के समीप पहुंचा उसी समय तेज रफ्तार आ रही चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने चार पहिया वाहन को अपने कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाई में जुट गई।: – सरवरे आलम की रिपोर्ट
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share