उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के मीरपुर मजरे सखियांव गाँव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में लड़ाई झगड़ा मारपीट की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मीरपुर मजरे सखियांव गाँव पहुंची जहां एक पक्ष के धर्मेन्द्र सिंह आदि व द्वितीय पक्ष के शिवबहादुर सिंह उर्फ फुटबाल आदि के मध्य लाठी डन्डो, बल्लम एवं गड़ासा से मारपीट एवं फायरिंग की घटना की गयी। जिससे गांव में आम जनमानस में भय व्याप्त हो गया था एवं अफरा तफरी मच गयी थी। लोग अपने घरो की खिड़की दरवाजे बन्द कर लिये थे। जिसकी जानकारी जिले के आला अधिकारियों को दी गई।स्थित को सामान्य करने के लिए और थानो की फोर्स को बुलाया गया। स्थानीय थाने पर उभय पक्षों के विरुद्ध मु०अ०स० 91/23 धारा 147/ 148/ 149/ 160/ 323/ 504/ 506/ 307 भादवि व 7 CLA act पंजीकृत कराया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी थरियांव के पर्यवेक्षण में स्थानीय पर दर्ज मुकदमा के आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर दबिश दी गयी।

धर्मेन्द्र सिंह पुत्र रामसिंह उम्र 55 वर्ष, रुद्रप्रताप सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह उम्र 25 वर्ष, रेवती सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह उम्र 30 वर्ष, अंकित सिंह पुत्र मोती सिंह उम्र 20 वर्ष, राकेश सिंह पुत्र स्व0 रामपाल सिंह उम्र 41 वर्ष, शिवबहादुर सिंह उर्फ फुटबाल पुत्र स्व0 बलवन्त सिंह उम्र 55 वर्ष, शैलेन्द्र सिंह तोमर पुत्र सन्तोष सिंह उम्र 25 वर्ष, सुगम सिंह पुत्र सुधीर सिंह उम्र 24 वर्ष, सत्यम सिंह पुत्र इन्द्रपाल सिंह उम्र 25 वर्ष, भारत सिंह पुत्र नक्खू सिंह उर्फ महेन्द्र सिंह उम्र 24 वर्ष, भूपेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र बहादुर सिंह उम्र 30 वर्ष, योगेन्द्र पाल सिंह पुत्र चन्द्रप्रकाश सिंह उम्र 50 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर 12 आरोपियो को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से एक अदद एसबीबीएल गन 12 बोर व तीन अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर तथा एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर वैधानिक कार्यवाई में जुट गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By