उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में एक महिला ज़ीने से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी ले जाया गया। जहाँ महिला की हालत गम्भीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गाँव निवासी हीरालाल की 50 वर्षीय पत्नी सुदामा देवी का अपने घर के ज़ीने से उतरते समय पैर फिसल गया।

जिससे वह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी ले जाया गया वहाँ से रेफर करने पर सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल महिला को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!