उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव में एक 6 वर्षीय बच्चा छतपर खेलते समय ज़ीने के रास्ते नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए बहुवा सीएचसी ले जाया गया। जहाँ बच्चे की हालत गम्भीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा गाँव निवासी अश्वनी कुमार निषाद का 6 वर्षीय पुत्र आर्यन घर की छत पर खेल रहा था। खेलते समय वह ज़ीने के रास्ते से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए बहुवा सीएचसी ले जाया गया वहाँ डॉक्टर ने बच्चे की हालत गम्भीर देखते हुए उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद बच्चे को सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल बच्चे को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!