उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के दरियापुर गाँव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक सवार कुत्ते से टकराकर रॉड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही सूचना मिलने पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार हथगांव थाना क्षेत्र के दोदौली गाँव निवासी मुन्ना का 35 वर्षीय पुत्र मो० इमरान आज किसी काम से बाइक द्वारा घर से निकला था।

जब वह दरियापुर गाँव के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। जिससे बाइक सवार उससे टकराकर रॉड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!