G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी मवईया गांव में पति से हुए विवाद के बाद पत्नी ने ज़हरीला पदर्थं खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो तुरन्त सरकारी एम्बुलेंस से महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी मवईया गांव निवासी चन्द्रहंस की 28 वर्षीय पत्नी मंजू ने अपने पति से लड़ने के बाद जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने सरकारी एम्बुलेंस से उसको इलाज के लिये जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share