G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कमालीपुर गाँव में पत्नी से लड़ने के बाद 23 वर्षीय युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार कमालीपुर गांव निवासी रामऔतार का पुत्र रामप्रकाश का अपनी पत्नी रन्नो देवी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। जिससे क्षुब्ध होकर उसने घर के अन्दर पंखे में रस्सी का फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share