उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ऐरायां ब्लॉक के रसूलपुर गाँव की ग्राम पंचायत के शिवई का पुरवा गंगा किनारे स्थित नागेश्वर धाम में दो दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा के पूर्वमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भइया ने शिरकत की। बताते चलें कि यह कार्यक्रम होली की सप्तमी एंव अष्टमी को दो दिवसीय विशाल भंडारा के साथ ही साथ रामलीला का मंचन भी किया जाता है। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम का छठा वर्ष है। इस धाम के पूजरी महंत देवगिरी महाराज ने बताया कि यहां क्षेत्रीय लोगों की मांगी मुरादें पूरी होती हैं। इसी उपलक्ष्य में श्रद्धालु व भक्तगण अपने निजी कोष से दो दिवस का पूरा रात दिन के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था कराते हैं।

रामलीला मंचन का भी कार्यक्रम होता है। इस कार्यक्रम के मुख्य रूप से खर्च वाहन करने वाले मोहम्मदपुर गौंती ग्रामसभा के रहने वाले रमेश चंद्र आग्रहरी कार्यक्रम का आयोजन करते है। इसमें क्षेत्रीय लोगों का भी पूरा सहयोग रहता है। कुछ लोग गंगा पार से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आते है। बताया जा रहा है कि इसमें लगभग दस से पंद्रह हजार श्रद्धांलुओं की भीड़ होती है। जिसमें की आज कार्यक्रम के शुरुआत भाजपा के पूर्वमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ धुन्नी भईया ने रामलीला मंच का आरती कर शुभारम्भ किया। इस मौके पर पूर्वमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भइया व हुसैनगंज विधानसभा से सपा की विधायिका ऊषा मौर्य, गिरजेश सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, शैलेन्द्र मणि, संतोष सिंह प्रधान अफोई, महेंद्र सिंह पूर्व ग्राम प्रधान रसूलपुर भंडरा, सहित क्षेत्र की तमाम राजनितिक हस्तियां मौजूद रही।: – सरवरे आलम की रिपोर्ट
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!