उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के कस्बे में एक तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मार कर फरार हो गया। पिकप की टक्कर लगने से बाइक सवार पति पत्नी व तीन वर्षीय मासूम रोड पर गिरकर घायल हो गए। स्थानियो ने घायलो को इलाज के लिए सीएचसी हथगांव पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी सुरेश गुप्ता का 27 वर्षीय पुत्र अखिलेश गुप्ता जिसकी ससुराल हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शिहार गाँव मे है वह ससुराल से अपनी 25 वर्षीय पत्नी रोशनी गुप्ता व तीन वर्षीय पुत्र आर०के० गुप्ता को बाइक से लेकर खखरेरू थाना क्षेत्र के अपने गाँव शिवपुरी जा रहा था। जब वह हथगांव कस्बे के जगन्नाथ बाबा मंदिर के समीप पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार पिकप उसकी बाइक में टक्कर मारती हुई निकल गई।

पिकप की टक्कर लगने से बाइक सवार पति पत्नी व मासूम रोड पर गिरकर घायल हो गए। स्थानियो ने सभी घायलो को इलाज के लिए सीएचसी हथगांव पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने सभी को भर्ती कर उनके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!