उत्तर प्रदेश फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के 50 नम्बर ओवर ब्रिज पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। दोनो की भिड़ंत में बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गाँव निवासी सन्तोष कुमार का 30 वर्षीय पुत्र शिवम आज बाइक से किसी काम के शिलशिले से फतेहपुर आ रहा था।

जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र के 50 नम्बर ओवर ब्रिज पर पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उसकी भिड़ंत हो गई। बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत होने से बाइक चालक घायल हो गया। वही सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By