G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सुलताननगर एनएच 2 पर एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। वाहन की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीयों की सूचना पर पहुँची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के इकारी गांव निवासी भदई का 24 वर्षीय पुत्र नन्द लाल आज किसी काम से बाइक द्वारा फतेहपुर आया था। वापस घर जाते समय कोतवाली क्षेत्र के सुलताननगर एनएच 2 पर एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही स्थानीयों की सूचना पर पहुँची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल बाइक सवार नन्द लाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share