उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुवा कस्बे में एक अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीयों ने घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए बहुवा सीएचसी पहुंचाया। जनकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गाँव निवासी राम आधार का 25 वर्षीय पुत्र सुरेश बहुवा कस्बे इलाज कराने बाइक से आया था । वापस जाते समय कस्बे में ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया स्थानीयों ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी बहुवा पहुंचाया जहाँ डॉक्टर ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गम्भीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!