उत्तर प्रदेश फतेहपुर.जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के लाला बक्सरा गाँव मे पति पत्नी के हुए आपसी विवाद के बाद पति ने घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब कुछ समय बाद पत्नी ने घर के अंदर पति के शव को फंदे से लटकता हुआ देखा तो उसके होस उड़ गए। मृतक के घर मे कोहराम मच गया घटना की सूचना स्थानी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के लाला बक्सरा गांव निवासी स्व: भिक्खु रैदास का 48 वर्षीय पुत्र राम दयाल रैदास का बीती रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी की किसी बात ने उसको इतना विचलित किया कि उसने घर के अंदर फाँसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त करली। जब कि घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा रहा। वही घटना सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्यवाई करते हुए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के।लिए भेज दिया।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!