उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ति गांव के समीप एक युवक पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर उसको घायल कर दिया। जिसकी सूचना परिजनों को हुई तो परिजन तुरंत सरकारी सरकारी एंबुलेंस बुलाकर युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अस्ति गांव निवासी मोतीलाल का 22 वर्षीय पुत्र गुलशन जिसकी आज शाम को बारात जानी है। वह किसी काम से शहर आया था शहर से वापस जाते समय गाँव के समीप रास्ते में उस पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

मधुमक्खियों के हमले वह घायल हो गया तो इसकी जानकारी परिजनों को हुई। तुरंत मौके पर पहुंचे परिजन उसको सरकारी एम्बुलेंस बुला कर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज किया। वही खबर लिखे जाने तक मधुमक्खियों के हमले से घायल दूल्हे को परिजन घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share