उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 2 पर नऊवा बाग धर्म कांटा के समीप दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार पति पत्नी व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी राम सजीवन का 31 वर्षीय पुत्र सोहन अपनी 25 वर्षीय पत्नी सुमन व 2 वर्षीय पुत्री सानवी को बाइक से बैठा कर किसी काम से जा रहा था। जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र एनएच 2 पर नऊवा बाग धर्म कांटा के समीप पहुंचा तभी सामने से आई एक दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार व उसकी पत्नी और बच्ची तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सभी को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!