उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के दो घरों में अज्ञात चोरों ने सेंघ लगाकर घरेलू कीमती सामान पार कर दिया।जिसकी तहरीर परिजनों ने पुलिस को दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच में जुट गयी। धाता थाना क्षेत्र के बम्बुरार गांव निवासी रिटायर्ड वन दरोगा राजबहादुर के घर में रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से सेंध लगाकर अज्ञात चोर घर के अन्दर रखा कीमती कपड़ा व बन्दूक उठा ले गए। बताया जाता है कि दिनांक 11मई 2023 की रात्रि में रोज की भांति परिजन खाना पीना करके कमरे में सो गये थे। तभी अज्ञात चोरों ने कमरे में सेंध लगाकर सामान उठा ले गए। वही परिजनों ने बताया कि जिस कमरे में परिवार के साथ सो रहे थे उसी कमरे में गेहूं की बखारी में बन्दूक रखी थी। और कुत्तों के भौंकने की आहट से जगने की वजह से कपड़े व बन्दूक लेकर फरार हो गए। इसी प्रकार से कुछ दूर बाद गांव के मोहित सिंह के यहां चोरो ने धावा बोला। लेकिन खटपट की आवाज सुनकर परिजनों ने चिल्लाने लगे। तभी चोर वहां से फरार हो गए। वही धाता पुलिस ने बताया कि अभी तक घटना की कोई तहरीर नहीं आयी है। तहरीर आने पर ही शातिर चोरों की तलास कर पकड़ा जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share