उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दण्डवा महमूदपुर गाँव के समीप जंगल बकरी चराने गई एक बच्ची अपने हमजोलियों के साथ खेलते समय ऊंचाई से गिरकर घायल हो गई। जिसकी जानकारी बच्ची के परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दण्डवा महमूदपुर गांव निवासी रमेश की 12 वर्षीय पुत्री कुमकुम आज सुबह जंगल बकरी चराने गई थी। वही अपने हम जोलियों के साथ खेलते समय ऊंचाई से गिरकर घायल हो गई।

जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन तुरंत बच्ची को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बच्ची की गंभीर चोट देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बच्चे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!