उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा गांव में एक महिला छत पर चढ़कर नीम के पेड़ से दातून तोड़ रही थी। तभी उसका पैर छत से फिसल गया और वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त महिला को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रमवा गांव निवासी सुजीत की 22 वर्षीय पत्नी शिवानी आज सुबह घर की छत पर चढ़कर नीम के पेड़ से दातुन तोड़ रही थी।

तभी उसका पैर छत से फिसल गया और वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!