उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव के समीप एक तेज़ रफ़्तार विक्रम बाइक सवार को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक पर सवार महंत गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित मंदिर के 70 वर्षीय महंत संगम पूरे पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम आज गढ़ीवा गांव से भागवत सुनकर अपने शिष्य के साथ मंदिर वापस आ रहे थे।

जब वह किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव के समीप पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार विक्रम उनकी बाइक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे महंत गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने महंत की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महंत को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!