उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के मुसेठा गांव में ससुर और बहू में हुए विवाद के बाद बहु ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी लोगों को हुई तो उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुसेठा गांव निवासी प्यारेलाल की 27 वर्षीय पत्नी ज्ञानमती का पति रोजी रोटी की तलाश में गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है जिसके चलते वह बाहर है। और ज्ञानमती अपने ससुर के साथ गाँव मे रहती है।

बीती रात ससुर और बहू का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहु ने क्षुब्ध होकर आज सुबह ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी पड़ोसियों को हुई तो बहु को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसको भर्ती कर इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share