उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एन एच 2 पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक चालक को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लहंगी गांव निवासी शिवकरन का 40 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र किसी काम से बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। जैसे ही गांव के बाहर एन एच 2 पर पहुंचा तभी सामने से आई एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों की भिड़ंत में शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक चालक शैलेन्द्र को इलाज के लिए गोपालगंज सी एच सी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसको भर्ती कर इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
