उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना गांव के समीप एन एच 2 खेत जा रही महिला को अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन महिला को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उसरैना गांव निवासी जगतपाल की 50 वर्षीय पत्नी मंजू देवी खेत जा रही थी तभी एन एच 2 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन तुरंत सरकारी एंबुलेंस से मंजू देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
