उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रघ्घूपुर मजरे गढ़ा के लगभग दर्जन भर गांव वासियों ने दलालों के कहने पर बिना जांच कर फर्जी मुकदमे में फंसाए के आरोप में दरोगा के खिलाफ क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई और मांग किया। की थाना अंतर्गत रघ्घूपुर मजरे गढ़ा गांव निवासी विरेन्द्र कुमार पुत्र शिवसरन, राजकरन पुत्र दुर्गा, शिवानी पत्नी शिव चन्द्र, सतुघन पुत्र सुन्दर लाल,

रन्नू पुत्री गोकुल प्रसाद,हरी प्रसाद पुत्र सिकन्दर,बूदी पुत्र दुलारे, श्रीपाल पुत्र वस्सु आदि ने दिनांक 20 मई 2023 को क्षेत्राधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि एक दलाल विशेष जिसका काम अवैध वसूली करना, लोगों को बेवजह परेशान करना है जिसके कहने पर हम सब लोगों को हल्का दरोगा द्वारा बेवजह परेशान व प्रताड़ित किया जा रहा है।

जबकि कुछ लोगों के पास कोई जानवर है न कोई साधन जिससे हम लोग रास्ते में अतिक्रमण कर सके। और जिन कुछ लोगों के घर जानवर है वह अपने घर व जमीन पर बांधते हैं। जहां पर कोई रास्ता नहीं है। तथा कुछ लोग ऐसे हैं जो यहां पर रहते ही नहीं है परदेश में काफी समय से रहते हैं। ग्राम वासियों ने मांग करते हुए कहा है कि उक्त मामले की सक्षम अधिकारियों से जांच करवायी जाए।

और दलालों के कहने पर बिना जांच कर फर्जी मुकदमे लगाने वाले दरोगा व दलाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share