G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक मोहल्ले में एक चलती हुई बाइक पर बैठी महिला का पैर पहिए के अंदर फस जाने से महिला रोड पर गिरकर घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी विजय की 24 वर्षीय पत्नी सृष्टि अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर घर से निकली थी।

जब वह चौक मोहल्ले में पहुंची तभी महिला का पैर चलती हुई बाइक में फस गया जिससे महिला रोड पर गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share