उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव निवासी अर्जुन अपने 8 वर्षीय पुत्र विष्णु को बाइक पर बैठा कर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह रोड पर पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठा 8 वर्षीय उसका पुत्र विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे इलाज के लिए तुरंत परिजन बिन्दकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बच्चे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!