जी हाँ कर्म ही धर्म तथा कर्म ही सेवा है यह कहावत पूरी तरह से चरितार्थ होती है प्रयागराज जनपद के नगर पंचायत लालगोपालगंज के नवनिर्वाचित चेयरमैन मुख्तार अहमद के ऊपर, जिन्होंने अपने कर्म के बल पर तथा जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार भारी जनसमर्थन से नगर पंचायत के चेयरमैन पद की कुर्सी को शोभित करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
बीते 5-5 वर्ष के दो कार्यकाल के लिए एक बार मुख्तार अहमद थे एक बार उनकी पत्नी जुलेखा निर्वाचित हुई थी। तीसरी बार जुलेखा पत्नी मुख्तार को प्रतिष्ठा पूर्ण लड़ाई में नगर पंचायत की कमान मिली है। मजे की बात यह है कि मुख्तार अहमद को बीते तीनों चुनाव में कंघा चुनाव निशान मिलता रहा है। कंघा उनके जीवन में वरदान साबित हुआ है। जो उनके लिए बहुत ही फलदाई व सौभाग्यशाली रहा है।
मिलनसार व व्यक्तित्व के धनी जननायक मुख्तार अहमद की लोकप्रियता व जन विश्वसनीयता के बल पर लालगोपालगंज का आम आवाम जाति धर्म से ऊपर उठकर उनको लालगोपालगंज नगर की कमान सौंपी है। निश्चित तौर पर जन भावनाओं के अनुरूप खरे उतरे हैं और आगे भी उतरेंगे। ऐसा विश्वास लालगोपालगंज नगरवासियों को है। मुख्तार अहमद ने लाल गोपाल गंज की जनता का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा किया मुख्तार अहमद ने यह कहा की यह जीत हमारी नहीं लालगोपालगंज की जनता की जीत है: – शहबाज खान की खास रिपोर्ट
