उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के ऐलई गांव के समीप दो बाइकों की आपस मे भिड़ंत हो गई। बाइको की भिड़ंत में एक बाइक चालक घायल हो गया जिसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पौली गांव निवासी राजाराम का 25 वर्षीय पुत्र सोनू किसी काम से ऐलई गांव गया था। तभी सामने से आई एक दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। दोनों बाइको की भिड़ंत में एक बाइक चालक सोनू घायल हो गया। इसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चोट गंभीर देख उसको जिला अस्पताल के लिए सरकारी एम्बुलेस से रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
