उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के मानु का पुरवा गांव के समीप शौचक्रिया कर वापस लौट रहे युवक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई वही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मानु का पुरवा गांव निवासी रामकिसुन का 48 वर्षीय पुत्र कधई गांव के समीप शौचक्रिया के लिए गया था। वहां से वापस आते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे कधई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी एम्बुलेन्स से इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर जांच के उपरांत घायल को मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!