Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कल्याणपुर विकलांग जन समिति के प्रबंधक खुर्शीद अहमद की अध्यक्षता में आज मासिक बैठक आयोजित की गई वही सर्वसम्मति से संस्था प्रबंधक ने मासिक बैठक का आयोजन करते हुए राजेश कुमार को जिला अध्यक्ष पद का कार्यभार देते हुए विकलांगों के प्रति पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा से काम करने की शपथ दिलाई उन्होंने बताया कि राजेश कुमार को नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पद पर चुना गया है। और वह विकलांगों के ऊपर अन्याय नहीं होने देंगे विकलांगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाने का काम करेंगे। वही नगर अध्यक्ष शमशाद खान को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है वही बैठक में मौजूद ताज मोहम्मद शमशाद खान शोभालाल रति पाल राम उदम राजेश कुमार पुष्पेंद्र सिंह कटियार राजकुमार धनराज समेत बड़ी संख्या में विकलांग मौजूद रहे।

By