उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खागा रेंज के वन अधिकारी सच्चिदानंद यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के खासमऊ पौधशाला में ग्रामीण महिलाओं के साथ गांव के सम्मानित नागरिक एवं बच्चों की उपस्थिति में धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें ग्रामीणों को पर्यावरण के महत्व के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारियां दिया गया। खागा वन रेंज क्षेत्र की खासमऊ पौधशाला में विश्व पर्यावरण दिवस की ग्रामीण महिलाओं, सम्मानित नागरिक एवं बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारियां देते मनाते हुए खागा रेंज के वन अधिकारी सच्चिदानंद यादव ने बताया कि पर्यावरण दो घटकों से मिलकर बना है। जिसमें जैविक संजीव व अजैविक निर्जीव दो घटक हैं। और इन्होंने बताया कि जैविक में जीव,जन्तु, मनुष्य एवं निर्जीव में हवा,पानी, मिट्टी है। जो जीवन का मूल आधार है। और इसके बिना हमारा जीवन सम्भव नहीं है। तथा इन्होंने बताया कि वर्तमान में आधुनिक युग में बढ़ती जनसंख्या एवं औद्योगिक करण के कारण हमारा पर्यावरण का संतुलन बिगड रहा है। और वातावरण में बढ़ती कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा से ओजोन परत में क्षरण वातावरण का बढ़ता तापमान मानव समेत समस्त जीवधारियों के लिए संकट बन जाता है। और ग्रामीण जनों से अपील की गयी है कि आप इस पर्यावरण बचाने में अपना योगदान स्वरूप कार्यकाल में एक पौधा जरूर रोपित करें।जिससे हमारे धरती की हरितिका बढ़े एवं पर्यावरण सुरक्षित रहे। इस मौके पर स्थानीय लोगों में पूर्व प्रधान राकेश कुमार, कमलेश, सर्वेश सहित ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं , कर्मचारी एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!