उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अम्बेडकर नगर मोहल्ला में एक युवक रात को खुली छत पर सो रहा था। सोते समय पेशाब को उठा तभी नींद में खुली छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घायल अवस्था में युवकों प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अम्बेडकर नगर मोहल्ला निवासी छत्रपाल सिंह का 40 वर्षीय पुत्र रवि कुमार रात को खुली छत पर सो रहा था।

सोते समय रात को पेशाब करने के लिए उठा तभी नींद में छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घायल अवस्था में रवि कुमार को प्राइवेट साधन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!