उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव में एक राजगीर घर की छत डाल रहा था। तभी लोहे की सरिया से बना जाल उठाते समय बिजली के तार में छू गया। जिससे राजगीर बिजली के करंट की चपेट में आकर झुलस गया। तुरंत मकान मालिक उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के शमशेर का पुरवा आदमपुर गांव निवासी गोपी का 50 वर्षीय पुत्र प्रेम शंकर जो राजगीर का काम करके अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर करता है।
आज वह सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव निवासी सकील के घर की छत डालने गया था। तभी लोहे की सरियों से बना जाल बिजली के करेन्ट से छू गया। जिसके चलते राजगीर प्रेमशंकर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। तुरंत मकान मालिक उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर राजगीर को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
