उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नाऊवा बाग भरहरा गांव में एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसको इलाज के लिए परिजन जिला अवतार लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नाऊवा बाग भरहरा गांव निवासी चंद्रशेखर का 30 वर्षीय पुत्र छोटू जो मंदबुद्धि है गांव के शिवा, रचित व एक अज्ञात और राधनगर थानां क्षेत्र के विनोबा नगर निवासी ललित चार लोग मिलकर परेसान कर रहे थे।

जिससे तंग आकर मंदबुद्धि छोटू ने कुछ कह दिया। जिससे खुन्नस खाकर चारों ने मिलकर लाठी-डंडे से उसको पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना परिजनों ने 112 डायल कर पुलिस को दी। और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share