उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव में एक नवयुवक ने संदिग्ध अवस्था में घर के पीछे बनी भुसौली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकरी परिजनों को दूसरे दिन शव से बदबू होने पर हुई तो घटना की सूचना स्थानी पुलिस को दिया। वही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव निवासी मोहम्मद आमिर का 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आरिफ ने घर के पीछे बनी भुसौली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को दूसरे दिन हुई तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस आये मृतक के परिजनों ने बताया इससे पूर्व भी मृतक घर मे किसी को कुछ बिना बताये गायब हो जाता था। हम लोग यही समझ रहे थे वह कही चला गया है। जब दूसरे दिन शव से बदबू उठनी सुरु हुई तब जाकर देखा गया तो घटना की जानकारी हुई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!