उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के पलिया गांव में एक किशोर को किसी बात को लेकर मां ने डांट दिया। जिसे क्षुब्ध होकर किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी बाबूलाल का 16 वर्षीय पुत्र राजेंद्र को उसकी मां सुमन देवी ने किसी बात को लेकर डांट दिया

जिससे क्षुब्ध होकर राजेन्द्र ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर किशोर को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!