उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक महिला घर के अंदर घरेलू काम में व्यस्त थी तभी वही छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सुनील की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी आज घर में घरेलू काम निपटा रही थी। तभी वहीं पर छिपे बैठे ज़हरीले साँप ने उसको काट लिया। जिसकी जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो तुरंत महिला को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
