उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील के समीप एक ट्रक से लेबर उतर रहा था। तभी ट्रक चल पडा और लेबर नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे परिजन सरकारी एम्बुलेन्स से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पतरिया फ़रसी गांव निवासी विजय सिंह का 18 वर्षीय पुत्र रोहित जो लेबर गीरी करके अपने परिवार का सहयोग कर रहा था। रोज की भांति कल भी वह शहर से लेबर गिरी कर ट्रक से वापस अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह थानां क्षेत्र के सात मील में ट्रक से उतर रहा था। तभी ट्रक चल पड़ा और वह ट्रक से नीचे गिर कर घायल हो गया। घटना की सूचना परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और सरकारी एम्बुलेन्स से घायल रोहित को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!