G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के खरगू सरांय मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना घायल के परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी बाल गोविंद का 30 वर्षीय पुत्र अरविंद पाल बाइक से अल्लीपुर कस्बा सब्जी लेने आया था। सब्जी लेकर वापस जाते समय खरगू सरांय मोड़ पर एक तेज रफ्तार पिकअप उसकी बाइक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे अरविंद रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना घायल के परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रही पिकअप की स्थानीय ने फोटो खींच ली जो मोबाइल कैमरे में कैद हो गई पिकअप का नंबर UP 78 FT 6035 है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share