उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु प्रयागराज मण्डल के समस्त जनपदों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। जनपद में राजकीय इण्टर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिको के बच्चो एवं अनाथ बच्चो (जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड-19 में हुई है) द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद में 126 अभ्यर्थियों में से 119 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। प्रयागराज जनपद में 86.19 प्रतिशत, कौशाम्बी जनपद में 86.36 प्रतिशत, फतेहपुर में 94.44 प्रतिशत तथा प्रतापगढ़ जनपद में 68.80 प्रतिशत अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त परीक्षा प्रातः 10 बजे से मध्यान 12ः00 तक सम्पन्न हुई। परीक्षा सम्पन्न होने के बाद परीक्षार्थियों छात्र/छात्राओ को अल्पाहार व पेय पदार्थ वितरीत किया गया। परीक्षा के उपरांत बच्चे प्रसन्न थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share