उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सीतापुर गौशाला के समीप अचानक डिवाइडर फांदकर बाइक के सामने आई गाय से टकराकर बाइक सवार पिता पुत्री घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के सिठौरा गांव हाल मुकाम प्रेम नगर मांडवा रोड निवासी वीरेंद्र बहादुर सिंह का 52 वर्षीय पुत्र चंद्रसेन सिंह बाइक पर अपनी 30 वर्षी पुत्री दीक्षा पति जितेंद्र को सावर कर शहर कोर्ट में तारीख पर आ रहा था। जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सीतापुर गौशाला के समीप पहुंची तभी अचानक डिवाइडर फांद कर आई गाय से बाइक टकरा गई। जिससे पिता पुत्री दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी प्रदीप कुमार व पायलट अंकित ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share