उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी बनारसी दाम मोहल्ले में युवक ने परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन युवक को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी बनारसी दाम मोहल्ला निवासी जयपाल का 25 वर्षीय पुत्र धरम वीर परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन धरमवीर को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!