G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के सराय गांव के समीप से निकली नहर में गांव के दोस्तो के साथ नहाने गया किशोर नहर में डूबने लगा तो दोस्तो ने दौड़कर इसकी सूचना गाँव वालों को दिया मौके पर पहुंचे ग्रामीण ने किशोर को नहर से बाहर निकाला तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी घटना की सूचना स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी शकील का 11 वर्षीय पुत्र सलमान गांव के समीप निकली नहर में दोस्तो संग नहाने गया था। नहाते समय वह डूबने लगा तो साथियों ने इसकी सूचना गाँव वालों दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चे को नहर से बाहर निकाला तब तक सलमान की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं मृतक किशोर के घर में घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share