उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी नई बस्ती मोहल्ले में युवक का संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर लटका हुआ शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पूर्वी नई बस्ती मोहल्ला निवासी राम भवन का 28 वर्षीय पुत्र अमित पाल का घर के अंदर लटका हुआ शव मिलने की सूचना स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता राम भवन व मृतक की बहन रामा देवी ने बताया अमित ने आत्म हत्या नही की उसकी हत्या कर शव को फाँसी के फन्दे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिस की गई है। अमित की पत्नी का चालचलन ठीक नही था उसकी यह दूसरी शादी थी इससे पूर्व हुई शादी के बाद अपने पहले पति की हत्या करवा दिया था। उसी ने अमित की भी हत्या करवा कर शव को फाँसी पर टाँग दिया है। उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत करेंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share