उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तालिबपुर गांव के समीप एक किसान पैदल खेत जा रहा था। जैसे ही वह कुछ दूर बढ़ा तभी पीछे से आये एक ट्रैक्टर ने उसको कुचल दिया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के तालिबपुर गाँव निवासी स्व.श्याम लाल का 40 वर्षीय पुत्र छेदी लाल पैदल खेत जा रहा था। तभी पीछे से आये ट्रैक्टर ने उनको कुचल दिया जिसके चलते छेदी लाल की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाई कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!