उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के गंगानगर से चोरी हुई हेड कांस्टेबल की पिस्टल को सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने बरामद कर लिया। जिसका आज पुलिस अधिक्षक राजेश कुमार सिंह ने खुलासा करते हुए बताया। कि बरामद हुई सरकारी पिस्टल और 30 जिंदा कारतूस जो बीजेपी विधायक कृष्णा पासवान के गनर धर्मेंद्र कुमार की थी। वह गंगानगर में किराए का कमरा लेकर के रह रहा था। वह किसी कार्य से घर से बाहर गया हुआ था तभी शातिर चोर ने घर में घुसकर के हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र की पिस्टल को चोरी कर लिया। धर्मेंद्र ने सरकारी पिस्टल चोरी हो जाने की सूचना तत्काल सक्षम अधिकारियों को डित। पुलिस सरकारी पिस्टल को बरामद करने के लिए टीम का गठन करके खोज में जुटी हुई थी। गंगानगर कालोनी में लगे विभिन्न घरों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मुखबिर की सूचना पर आज सुबह झाऊपुर पुलिया के समीप से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी करने में प्रयोग होने वाले उपकरण व घटना में उपयोग एक अदद मोटर साइकिल एक पिस्टल 30 जिंदा कारतूस के साथ बरामद करने पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि पकड़ा गया शातिर चोर रामप्रकाश जो राधा नगर थाना क्षेत्र के पीएसी गेट के समीप का निवासी है। इसी ने हेड कांस्टेबल की पिस्टल को चोरी किया और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिस को पकड़ते हुए खुलासा किया गया है। वैधानिक कार्यवाई कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। वही पुलिस टीम को एसपी राजेश कुमार सिंह ने ₹25000 का नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!